बलिया- नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम

बलिया- तीन अपहर्ताओं ने शनिवार को बलिया जिले के भीमपुरा इलाके के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया और उसको एसयूवी गाड़ी में लेकर भाग गए।

लड़की के पिता की शिकायत पर, पुलिस ने सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अपहर्ताओं को पकड़ने और लड़की को बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

रिपोर्टों के मुताबिक, भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव के शिवचंद राजभर की 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया अपनी भाभी के साथ शनिवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए घर से निकली।

रास्ते में मुह बांधे दो लोगों ने भाभी को धक्का देते हुए एसयूवी में किशोरी को जबरन बैठाकर भाग गए। नई नवेली दुल्हन होने के नाते वो घटना स्थल पर चिल्ला न सकी और भागे भागे घर आई और घरवालों को घटना से अवगत कराया।

जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर भाग कर पहुंचे। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाकेबंदी कर छानबीन की। लेकिन पता नहीं चला।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के अलावा दो अन्य अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इस मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग को आधार मानकर भी छानबीन कर रही है। सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

देर रात तक संबंधित लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। लेकिन जांच के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago