योगी सरकार में कानून व्यवस्था खत्म हो गई -अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एकबार फिर योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने इसबार कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने जेल में मुन्ना बजरंगी की हुई हत्या को योगी सरकार की नाकामी बताया है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में ना तो कानून बचा है और ना ही व्यवस्था। उन्होंने कहा कि यूपी में कुशासन और अराजकता का ऐसा दौर पहले कभी भी नहीं देखा गया।

आपको बता दें कि कल सुबह उत्तर प्रदेश के बागपत की जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुन्ना बजरंगी को पेशी के लिए बागपत लाया गया था।

वहीं इस हत्याकांड से महज 10 दिन पहले मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनकी हत्या की साजिश की आशंका जताई थी और उनकी सुरक्षा की मांग की थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago