बलिया में नाबालिग लड़की को जबरदस्ती पिलाया तेजाब, पुलिस ने 4 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा

बलिया डेस्क :  बलिया  में एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। शिवपुर दीयर ब्यासी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के सामने आया है, नाबालिग किशोरी के पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। तीन जून की इस घटना में 12 जून को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देवेन्द्र नाथ ने गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किशोरी के पिता ने बताया कि गांव के तीन युवकों ने कुछ दिनों पहले मेरी नाबालिग बेटी को जबरन तेजाब पिला दिया। किसी तरह घर पहुंची बेटी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है। पिता का आरोप है कि इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी है, लेकिन पुलिस आरोपियों को बचा रही है।

उधर, एसपी देवेन्द्र नाथ ने शनिवार को गांव पहुंच कर मामले की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि 12 जून को पीड़ित परिजनों ने मामले में तहरीर दी थी। इसके बाद तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले को हर एंगल से जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि तहरीर में तेजाब (बाथरूम क्लीनर)पिलाने का कोई जिक्र नहीं है। तहरीर में परिजनों ने तीन युवकों पर सिर्फ छेड़खानी का आरोप लगाया है।

वहीं, नगर कोतवाल विपिन सिंह ने तीन जून को लड़की एक युवक के साथ बाइक से घर आ रही थी। कोतवाल ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत परिजनों से की तो परिजनों ने किशोर की पिटाई की थी। इससे नाराज होकर किशोरी ने तेजाब का सेवन कर लिया। तहरीर मिलने पर आरोपी धनजी, सुमंत पांडेय और निखिल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस पर लगा  आरोप
लड़की के चाचा ने बताया कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में 10 जून को ही पुलिस को तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago