बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर में तैनात उप निरीक्षक सच्चिदानंद पाठक की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी नगर सतीश चंद्र शुक्ला के अनुसार रविवार शाम पांच बजे ड्यूटी के दौरान सच्चिदानंद पाठक :51: के सीने में दर्द हुआ, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। सुलतानपुर जिला अस्पताल में ईसीजी कराए जाने पर यह जानकारी मिली कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
पाठक की गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया । केजीएमयू में रात्रि 9.45 बजे डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पाठक बलिया जिले के रहने वाले थे शुक्ला ने बताया कि लखनऊ में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, जिसके बाद उनका शव उनके पैतृक निवास पर भेजा जाएगा।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…