VIDEO -पैरों पर गिरकर इंसाफ़ की गुहार लगाती रही गरीब महिला, लेकिन अफसरों ने नहीं सुना !

बलिया डेस्क : बलिया में गरीब – असहाय लोगों को इंसाफ़ मिलना कितना मुश्किल हो गया है, इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब एक असहाय महिला को इंसाफ़ पाने के लिए अपनी दो बेटियों के साथ अफसरों के पैरों पर गिरना पड़ा।

दरअसल, आजमगढ़ कमिश्नर कनक लता त्रिपाठी कोरोना महामारी से बिगड़े हालात का जायज़ा लेने बलिया पहुंची थीं। यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पर एक बैठक की। बैठक के बाद जैसे ही वो बाहर निकलीं एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ उनके पैरों पर गिरकर इंसाफ़ की गुहार लगाने लगी।

इस दौरान कनक लता त्रिपाठी के साथ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही भी मौजूद थे। असहाय महिला ने कमिश्नर के साथ ही शाही के पैरों पर भी गिरकर इंसाफ़ की गुहार लगाई। महिला ने अफसरों से रोते हुए कहा कि उसकी ज़मीन पर दबंगों ने कब्ज़ा कर लिया है। आप उसके साथ इंसाफ़ करें।

महिला लगातार रोते हुए अफसरों से इंसाफ़ की गुहार लगाती रही, लेकिन अफसरों ने उसकी गुहार नहीं सुनी। कमिश्नर कनक लता त्रिपाठी महिला को ज़मीन पर रोता हुआ छोड़कर अपनी गाड़ी पर सवार हो गईं और वहां से चली गईं। हालांकि जिलाधिकारी शाही ने फिलहाल मामले को टालने के लिए महिला को आश्वासन दिया कि आप जाकर एसडीएम बिल्थरारोड से मिल लीजिएगा। आपके साथ इंसाफ़ होगा।

बता दें कि योगी सरकार ने किसी असहाय की जमीन पर कोई दबंग कब्ज़ा न कर सके, इसके लिए कई तरह के निर्देश दिये हैं। लेकिन इन निर्देशों की योगी कैबिनेट के मंत्री वाले बलिया में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हद ये है कि यहां अफसर भी असहाय लोगों की गुहार नहीं सुन रहे, जिसके चलते उन्हें पैरों पर गिरकर इंसाफ़ की भीख मांगनी पड़ रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago