बलिया डेस्क : बलिया में शुक्रवार सुबह एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सुबह 6:00 बजे एक व्यक्ति की हत्या होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या के कारण को पुलिस ने पुरानी रंजिश बताया है। खबर के मुताबिक जिसकी हत्या हुई है उस पर भी हत्या का आरोप था। तीन-चार साल पहले वह कोर्ट से जमानत पर छूटकर आया था।
मामले की जानकारी के बाद रेवती व बैरिया थाने की पुलिस के साथ ही पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 42 वर्षीय भूपेंद्र पटेल पुत्र राम जी पटेल निवासी नारायणगढ़ शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे डेयरी फार्म पर दूध पहुंचाने आया था। अचानक कुछ लोगों को देखकर व डेयरी फार्म से पैदल ही वापस गांव की तरफ दौड़ पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथ में हथियार लिए दो की संख्या में हत्यारे उसके पीछे दौड़ रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
गांव में घुसते-घुसते गोली लगने से भूपेंद्र पटेल सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उसे कई गोली मारी और मरा हुआ समझकर वापस भागे। भागते समय बदमाशों ने गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो को रोका और उसमें बैठे गाड़ी मालिक को असलहे के बल पर नीचे उतार दिया।
इसके बाद बदमाशों ने ड्राइवर की कनपटी पर असलहा सटाया और वाहन समेत फरार हो गए। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । जिले की कई थाने की पुलिस घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई।
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…