Categories: बलिया

बलिया : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चचेरे भाई पर आरोप

बलिया में बीती रात एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। मामला जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक लड़की के साथ उसके चचेरे भाई और एक दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। रात के वक्त जब लड़की की हालत बिगड़ने लगी तब उसे अस्पताल ले जाया गया। लड़की के परिजनों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप उसके चचेरे भाई और अन्य दो लड़कों पर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंच चुके हैं। बता दें कि घटना बीते गुरुवार यानी 9 सितंबर की है। गुरुवार की रात एक खाली जगह पर ले जाकर लड़की के चचेरे भाई और उसके दोस्तों ने रेप किया। रात में जब स्थिति बिगड़ गई तब लड़की के घरवाले उसे अस्पताल ले गए।

बलिया के एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि: “थाना सुखपुरा के एक गांव से POCSO ACT का मामला सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग लड़की और उसके पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई और उसके दोस्त पर आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम ने सभी सैंपल ले लिए हैं।”

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago