मंत्री ने बलिया में जलभराव की स्थिति का लिया जायजा, कहा- हल निकालने लखनऊ से आएंगे इंजीनियर!

बलिया। शहर में जल जमाव व अन्य समस्या को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को शहर के अधिकांश हिस्सों में पैदल भ्रमण कर हल्की बरसात के बाद हालात का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि इस बार पिछले वर्षों की भांति जलजमाव से होने वाली समस्या नहीं होने दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो लखनऊ से इंजीनियर आएंगे और काफी हद तक समस्याओं का हल निकालेंगे।

नगर विधायक व मंत्री दयाशंकर सिंह शहर में पैदल भ्रमण करके नालियों की सफाई व जलभराव की जमीनी हकीकत से रूबरू हुए । उन्होंने जनता से जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया । साथ ही जल निकासी में अवरोध और नालियों का निरीक्षण स्वयं करके आम लोगो को भरोसा भी दिलाया कि पिछले वर्षों की तरह इस साल जलभराव नही होने दिया जायेगा । मंत्री ने शनिचरी मंदिर से चौक तक पैदल भ्रमण करते हुए और लोगो की परेशानी को सुनते हुए जपलीनगंज दुर्गामंदिर पहुंच कर नालों की साफ सफाई का जायजा लिया। इसके बाद मंत्री ने काजीपुरा में भी भ्रमण कर जल भराव न हो, इसके लिये लोगो से मिले और उनकी परेशानियों को ध्यान से सुना ।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि जलभराव से जल्द से जल्द निजात दिलाने का प्रयास करूंगा । भ्रमण के समय काजीपुरा के सभासद शमशाद कुरैसी भी मौजूद रहे । इस बार मंत्री दयाशंकर सिंह जलभराव न हो इसके लिये युद्ध स्तर पर प्रयास रत है। मंत्री ने बातचीत में कहा कि इस बरसात में शहर जलभराव से मुक्त रहे, इसके लिये मै पूरी तरह से प्रयासरत हूं । मुझे नगर के लोगों ने जो भी परेशानियां बतायी है, उसको दूर कराने के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करूँगा ।सबसे ज्यादे जलभराव से प्रभावित सिविल लाइन क्षेत्र में मंत्री श्री सिंह के प्रयास से एनसीसी तिराहा से कुंवर सिंह चौराहा विकास भवन होते हुए कटहर नाला तक नाला निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago