ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए 500 करोड़ रुपये जारी, सर्वे व सीमांकन का काम तकरीबन हुआ पूरा

बलिया के विकास की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए परिवहन मंत्री ने पहली किश्त जारी कर दी है। पहली किश्त के रुप में 500 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। फिलहाल जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है।

जनपद को अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय जनता उत्साहित है। लोग लंबे समय से एक्सप्रेस-वे के निर्माण की बांट जोह रहे हैं। अब पहली किश्त जारी होने के बाद निर्माण का रास्त साफ हो गया है।

बता दें कि गाजीपुर जिले के जंगीपुर से बलिया होते हुए बिहार के रिविलगंज तक करीब 118 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है। एक्सप्रेस निर्माण में 6 हजार करोड़ की लागत आएगी। सीमांकन व अन्य सर्वे का काम तकरीबन पूरा हो गया है।

एक्सप्रेव वे निर्माण के लिए दो तहसीलों सदर व बैरिया के करीब 98 किसानों की भूमि अधिगृहित की जा रही है। किसानों से यूपीडा लगभग 460 हेक्टेयर भूमि लेगा। जमीन का अधिग्रहण भविष्य के हिसाब से 100 मीटर होगी, जिसमें से 60 मीटर पर फोर लेन सड़क बनेगी। यह सड़क सदर तहसील के 82 तथा बैरिया तहसील के 16 गांवों से यह सड़क गुजरेगी।

सूत्रों की मानें तो करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव से होते हुए यह सड़क शहर के दक्षिण से होते हुए यह फोर लेन सड़क जनाड़ी गांव के पास उत्तर दिशा से बैरिया की तरफ जायेगी। इसके बाद टेंगरहीं गांव के पास एक बार यह रास्ता एनएच 31 को क्रास कर दक्षिण से होते हुए रिविलगंज तक पहुंचेगा। नियमानुसार दो माह में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की पूरी जमीन का अधिग्रहण कर लेना है।

वहीं सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के प्रयास से परिवहन मंत्रालय की ओर से कार्यदायी संस्था यूपीडा को पांच सौ करोड़ रुपये की पहल किश्त भी जारी कर दी है। ऐसे में जल्द ही अधिग्रहण का काम पूरा कर निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago