Categories: बलिया

बलियाः ग्राम सचिवालय में रखना होंगे ये 24 तरह के रिकोर्ड, वरना होगी कार्यवाई

बलियाः जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिले के 940 पंचायतों को निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार मिनी सचिवालय में परिवार, जन्म मृत्यु, अचल संपत्ति, वित्त, पेंशन, मनरेगा, विकास कार्य, हैण्डपम्प, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास आदि 24 योजनाओं का रिकार्ड रखना आवश्यक है।

रिकार्ड नहीं रखे जाने पर सचिवों व प्रधानों पर कार्यवाही होगी। बता दें कि पंचायत भवनों में रख-रखवा के उचित इंतजाम नहीं होने पर प्रत्येक पंचायत भवनों में मिनी सचिवालय संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें फर्नीचर, कम्प्यूटर, इन्वर्टर, सोलर पैनल आदि सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं। यहां पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री ऑपरेटर की तैनाती भी कर दी गयी है।

लेकिन फिर भी देखा जा रहा था कि अधिकांश मिनी सचिवालय में रिकार्ड ही नहीं है। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हो रहे थे व सचिव और प्रधान की मनमानी भी सामने आ रही थी। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत राज विभाग ने मिनी सचिवालयों में 24 तरह के रिकार्ड रखने का निर्देश दिया है।

डीपीआरओ यतेंद्र सिंह का कहना है कि पंचायतों में मिनी सचिवालय संचालित हो गये हैं। ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर, खतौनी, पीएम व सीएम आवास सहित अन्य अभिलेखों की फोटोकॉपी उपलब्ध होगी। यदि किसी व्यक्ति को पंचायत के मिनी सचिवालय में जाने पर यह नहीं मिलता है तो वह खंड विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी से सम्पर्क कर सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 day ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago