Categories: बलिया

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर मंत्री ने लगाई आस्था की डुबकी

बलिया: प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर मोक्षदायिनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने स्नान के बाद पूजा-पाठ कर लोगों की खुशहाली की कामना की।

मंत्री देर शाम को ही गंगा नदी के संगम तट पर पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्नान पर्व पर पहुंचने वाली अपार भीड़ के मद्देनजर अधिकारियों से पूरी तैयारी के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

इस बीच राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का हर संभव ख्याल रखा जाए। कहा कि अगले वर्ष से कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को और भी भव्य रूप दिया जाएगा। स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को यहां हर सुविधा मिले इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान मंत्री के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago