Categories: बलिया

हिंदी ओलंपियाड’ में बलिया के छात्रों का जलवा, 15 छात्र-छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

बलिया। हिंदी ओलंपियाड’ में बलिया के छात्रों का जलवा देखने को मिला। जहां 15 छात्र-छात्राओं ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक नया वेंच मार्क स्थापित किया है। ये सभी छात्र-छात्राएं सनबीम स्कूल में पढ़ाई करते हैं।

बता दें यह प्रतियोगिता हर साल दिल्ली स्थित हिंदी विकास संस्थान कराता है। इसका उद्देश्य हिंदी को विश्व पटल पर स्थान दिलाना होता है। इस वर्ष भी 23 अगस्त 2022 को ओलंपियाड आयोजित हुआ था। इसमें सनबीम स्कूल बलिया के कक्षा पहली से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा परिणाम 8 नवंबर को घोषित हुए सनबीम के 15 बच्चों ने स्वर्ण पदक और कक्षा 10वीं की अनामिका सिंह को स्वर्ण पदक सहित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

विद्यार्थियों की इस अद्भूत सफलता से विद्यालय परिवार गौरवांवित है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय और सचिव अरूण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि विद्यार्थी ही हिंदी भाषा को उच्च शिखर पर मुकाम दिला सकते हैं। उन्हें विभिन्न विषयों के साथ-साथ भाषा के प्रति अपने भीतर प्रेम जगाए रखना है।

विद्यालय निदेशक डॉ कुँवर अरूण सिंह ने कहा कि बलिया की पावन धरती ने अनेकों श्रेष्ठ साहित्यकारों को जन्म दिया है। आज भी यहां की माटी में इतनी प्रतिभा छुपी है कि और अनेकों साहित्यकार उभर कर आ सकते हैं। बस जरुरत है उन्हें पहचानने और प्रोत्साहित करने की और यह कार्य हमारे शिक्षक बखूबी कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने समस्त प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago