Categories: बलिया

बलिया के किसी सरकारी अस्पताल में नहीं डेंगू जांच की सुविधा, मरीज हो रहे परेशान!

बलिया में डेंगू के मरीज तो बढ़ रहे हैं। लेकिन सुविधाएं नहीं। क्षेत्र के किसी भी अस्पताल में डेंगू की जांच की सुविधा नहीं होने से मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं। और निजी पैथोलॉजी में जांच कराने पर उन्हें अधिक पैसा देना पड़ रहा हैं। सीएचसी सोनबरसा अधीक्षक ने भी माना है कि जांच ना होने से परेशानी हो रही है।

तेज बुखार से परेशान मरीज, जिनमें डेंगू का लक्षण होता है, उनका इलाज चिकित्सक कर तो रहे हैं लेकिन जांच के अभाव में सटीक उपचार नहीं हो पा रहा है। गरीब रोगी यदि जिला अस्पताल जा रहा है तो आने-जाने में किराया खर्च करना ही उसके लिए भारी साबित होता है।

इधर, सीएचसी सोनबरसा में डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार अभी इस तरह के गम्भीर मरीज नहीं पहुंच रहे हैं, जिन्हें भर्ती करने की नौबत आए। डे-केयर में रखकर मरीजों को इलाज के बाद छोड़ दिया जाता है।

सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक डॉ आशीष श्रीवास्तव के अनुसार डेंगू के लक्षण वाले प्रतिदिन दो-चार मरीज आ रहे हैं। वायरल फीवर के मरीज अधिक आ रहे हैं। यहां दवाइयों की कोई कमी नहीं है। जरूरत के हिसाब से मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। पर डेंगू की जांच की सुविधा नहीं होने से दिक्कत आ रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago