Categories: बलिया

बलिया से 4 महीने पहले किडनैप किशोरी बिहार के भागलपुर से बरामद, एक युवक गिरफ्तार

बलिया से 4 महीने पहले किडनैप हुई 13 साल की किशोरी को बिहार के भागलपुर से बरामद किया गया। बांसडीह रोड थाना पुलिस टीम ने किशोरी को अपहणकर्ता से मुक्त कराया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय भेज दिया।

आरोप है कि किशोरी का अपहरण बंधैता गांव के अमित राय ने किया था। किशोरी के गांव में युवक का आना-जाना था। बीते 28 जुलाई को मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उसी समय से पुलिस युवक को तलाश रही थी। सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने युवक पर दबाव बनाकर वापस बलिया बुलाया, जिसके बाद मामले का राजफाश हो सका।

पुलिस की पूछताछ में बच्ची ने युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए। बताया है कि उसे अगवा कर शहर में किसी अज्ञात स्थान पर 3 दिन तक रखा गया। उसके बाद भागलपुर लेकर चला गया। उसके साथ बार-बार शारीरिक शोषण और दुष्कर्म भी किया।

पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर युवक पर कार्रवाई की है। बांसडीहरोड थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि मामला 4 महीने पहले का है। आरोपित का चालान किया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago