बलिया- कोतवाल की हनक पर मंत्री आ धमके कोतवाली, चर्चाओं का बाजार गर्म

बलिया।
सूबे की भाजपा हुकूमत में नौकरशाह इस कदर बेलगाम हो गया है, कि कैबिनेट स्तर के मंत्री को भी इनके आगे नाक रगड़ना पड़ जा रहा है। गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा रसड़ा कोतवाली में देखने को मिला। जहां खुद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सरकार में कैविनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अपने मीरनगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय से टी शर्ट व लोवर में ही अपनी समस्या को लेकर कोतवाली आना पड़ा।

जिसे लेकर चहुंओर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि इस दौरान मंत्री श्री राजभर एक घंटे तक बंद कमरे में सीओ व कोतवाल से गुपचुप बाते कर मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते मुस्कराते हुए कोतवाली से निकल लिये। लोगों की माने तो रसड़ा कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनमानस के फरियादों की अनसुनी बतायी जा रही है। एक पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि एक मारपीट की घटना में कोतवाल ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी शिकायत खुद पीड़ित ने पार्टी कार्यालय पर आकर माननीय मंत्री जी से की।

इसी के सापेक्ष मंत्री जी ने कई बार फोन कर कोतवाल को अपने कार्यालय बुलाया। लेकिन कोतवाल ने उनकी बात को अनसुनी कर दिया जिसके कारण मंत्री जी को खुद ही कोतवाली आना पड़ा। इससे तो सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि या तो प्रदेश के निजाम में नौकरशाह ही बेलगाम है, या फिर मंत्री जी का ही कोई वैल्यू नहीं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago