बलिया- जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर चलाया धारदार हथियार, हालत गंभीर

बलिया
मनियर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पश्चिम (बड़की बारी) में गुरुवार की सुबह सात बजे संपत्ति बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच चले धारदार हथियार में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। जहां से गंभीर स्थिति होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी सत्यनारायण यादव के पुत्रों के बीच जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व थाने में पंचायत भी हुई थी। जिसमें आपस में मिल बैठकर विवाद हल करने का सुलहनामा हुआ था। गुरुवार की सुबह पंचायत कब बैठेगी। इसी को लेकर वीरेंद्र यादव व ओमप्रकाश यादव की बीच कहासुनी होते होते मारपीट होने लगी। इसी बीच चले धारदार हथियार में वीरेंद्र यादव 46 वर्ष के गर्दन पर गंभीर चोट लग गई।

 

जख्मी को आसपास के लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। जहां से गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस संबंध में थाना प्रभारी चक्रपाणि मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वैसे आरोपी की तलाश जारी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago