राज्यमंत्री ने किया भृगु मन्दिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, 48.81 लाख की लागत से होगा कार्य

बलिया : नगर स्थित श्री भृगु मन्दिर के 48.81 लाख की लागत से होने वाले सुन्दरीकरण कार्य का शुभारंभ संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बकायदा वैदिक मंत्रोच्चार संग भूमि पूजन व आरती भी की।

राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसमें मंदिर कमेटी का भी सुझाव प्राथमिकता पर होगा। उन्होंने कहा कि भृगु दर्शन के लिए जिले के अलावा अन्य जनपद व प्रांत से भी श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन विभाग के माध्यम से इसका सुंदरीकरण करा कर नगर का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की गई है।आने वाले दिनों में मन्दिर और बेहतर स्वरूप में दिखेगा। इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ‘डम्पू’, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, विनोद चौबे, अभिमन्यु गुप्त, राजेश गुप्त, अजीत वर्मा, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago