Categories: featured

मंत्री उपेंद्र तिवारी का बेतुका बयान- “95 प्रतिशत जनता नहीं करती है पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल”

बलियाः चुनाव आते ही उलजूलूल दावों, बयानों का दौर शुरु हो जाता है। अपनी पार्टी की तारीफ करने में जुटे नेता असलियत को भूला कर कभी-कभी बेतुके बयान भी दे बैठते हैं। अब इस लिस्ट में यूपी के युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी का नाम भी शामिल हो गया है।

मंत्री जी अपनी पार्टी की तारीफ करते करते कुछ ऐसा कह बैठे कि मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने अजीबो-गरीब बयान देते हुए कहा कि देश की 95 प्रतिशत जनता पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल ही नहीं करती। मंत्री जी यहीं नहीं रुके। एक तरफ जनता डीजल पेट्रोल के ऊंचे दामों से कराह रही है लेकिन मंत्री जी आम जनता के दर्द को भूल बैठे और कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े ही नहीं है।

पीएम मोदी व सीएम योगी का गुणगान करते हुए मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले का आंकड़ा और अभी का आंकड़ा मिल लीजिए, प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चंद मुट्ठी भर लोग हैं जो कार से चलते हैं, जिन्हें पेट्रोल की जरुरत है। बाकी 95 प्रतिशत जनता को पेट्रोल-डीजल की जरुरत नहीं है। मीडिया के सवाल उठाने पर मंत्री भड़क गए, उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय की तुलना में अभी पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत कम हैं।

यूपी के खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी जालौन के उरई में आजादी के 75वें साल पर अमृत महोत्सव समारोह में संगोष्ठी को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की ओर से विकास की गंगा बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। मंत्री ने कहा कि सरकार मुफ्त शिक्षा, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन दे रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई चीज डीजल-पेट्रोल से नहीं वसूल की जा रही है। लोगों की योगी और मोदी सरकार में आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत कम हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago