Categories: बलिया

Ballia News – सरयू नदी में बढ़ सकता है जलस्तर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

बलिया: सरयू नदी में एक बार फिर पानी बढ़ने की प्रबल संभावना है, जिससे जिले की तहसील बेल्थरारोड, बांसडीह, बैरिया व सिकन्दरपुर प्रभावित हो सकती है। वजह कि केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार सरयू नदी में एल्गन ब्रिज के अपस्ट्रीम में बाराबंकी से करीब 7 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।

इसके अलावा वर्तमान में उत्तराखंड व नेपाल में भारी वर्षा भी हो रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर हो गया है। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम को अपने-अपने तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों के आसपास रहने वाले लोगों को सचेत कर देने का निर्देश दे दिया गया है।

एडीएम ने बताया कि संबंधित तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव के आसपास यह जागरूक करने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति सरयू नदी का जलभराव वाले क्षेत्र की तरफ ना जाएं। सभी बाढ़ चौकियों को भी तत्काल स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती करने के साथ बाढ़ शरणालयों को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी, बाढ़ खण्ड के अभियंता व सभी संबंधित विभागों को आपसे आपस में समन्वय स्थापित कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago