बलिया। बुलेट या बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगा होने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रतिबंध के बाद भी बुलेट या बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। गुरुवार को भी पुलिस और एआरटीओ ने संयुक्त की। और 7 बुलेट चालकों का चालान काटा। इसके अलावा 30 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों को साइलेंसर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के बारे में जानकारी दी गई। और उन्हें मोडिफाइड साइलेंसर से होने वाली हानि के बारे में बताया और जागरुक किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बता दें, पुलिस और एआरटीओ ने संयुक्त कार्रवाई कर 7 बुलेट चालकों का काटा है। एआरटीओ विभाग के आरआइ राजभूषण के नेतृत्व में टीम ने माल्देपुर स्थित रायल एजेंसी और राज एजेंसी पर जाकर मोडिफाइड साइलेंसर की जांच की। एक बुलेट मोटरसाइकिल में साइलेंसर को इस तरह मॉडिफाई किया गया था, जिसके चलते तेज रेस देने पर फायरिंग की आवाज निकल रही थी। इसी तरह अन्य बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को भी मॉडिफाई किया गया था। जिसके चलते कार्रवाई की गई। आरआई ने वहां मौजूद वाहन चालकों को इस तरह के साइलेंसर से निकलने वाले ध्वनि प्रदूषण के बारे में विस्तार से बताया। और कहा कि किसी भी वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगाना नियम के खिलाफ है। इस पर अभियान निरंतर जारी रहेगा। ताकि ध्वनि प्रदूषण को रोका जा सके।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…