Categories: बलिया

बलिया में बोले ऊर्जा राज्य मंत्री, जनता को नहीं होने दी जाएगी बिजली की परेशानी

देश भर में हो रही कोयले की किल्लत ने आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती हो रही है। बलिया में भी शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इसी बीच प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने दावा किया है कि कहीं भी बिजली परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

ऊर्जा राज्यमंत्री बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। पत्र-प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ऊर्जा की पर्याप्त व्यवस्था है। वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भी आने वाले समय में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा।

बिजली कटौती को लेकर कहा कि तकनीकी दिक्कतों के चलते कहीं-कहीं दिक्कत आ रही है, जिसे बहुत जल्द हमारी टीम दूर कर लेगी। मुख्यमंत्री जी खुद समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि तीन मन्त्रियों की टीम मण्डल स्तर पर भेजी गई है। इसी क्रम में यहां आया हूँ। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का हमारा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि बलिया के लिए क्या अच्छा हो सकता है, उनसे सम्बन्धित विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।

इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए मन्त्री ने कई विषयों पर अपने विचार रखे। पर्यटन को लेकर कहा कि बलिया का अपना इतिहास रहा है, लिहाजा इस विषय को ऊपर तक ले जाएंगे और इस क्षेत्र में बलिया के विकास का हमारा विशेष ध्यान होगा। इसके साथ ही ऊर्जा राज्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्था काफी हद तक यहां की व्यवस्था ठीक मिली, पर सुधार की सम्भावनाएं जरूर है। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

परिषदीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुझे यह देखकर खुशी हुई कि ब्लैकबोर्ड पर बच्चे आकर सवाल हल कर दिए। वहां बच्चों में उत्साह यह बता रहा था कि सरकारी विद्यालय में व्यापक सुधार हुआ है। ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय धरहरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। कुछ बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर बुलाकर कुछ सवाल भी पूछे। बच्चों ने पूछे गए सभी सवालों को बड़ी आसानी से हल कर दिया, जिस पर राज्यमंत्री ने खुशी जाहिर की।

बलिया: ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंदह का भी निरीक्षण किया। चिकित्सक कक्ष, वार्ड, वैक्सीनेशन रूम, शौचालय, लेबर रूम सहित पूरे अस्पताल की व्यवस्था को देखा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि हर अस्पताल पर डॉक्टरों का मोबाइल नंबर दीवाल पर अंकित कराएं, ताकि लोग उनसे हमेशा संपर्क में रहें। अस्पताल में साफ सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago