बलियाः पूर्वोत्तर रेलवे के बलिया-छपरा रेल प्रखंड में रेल पटरी पर एक युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। यह हत्या है या हादसा इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बलिया-छपरा रेल प्रखंड में बकुल्हा-माझी रेल स्टेशनों के मध्य माझी रेल पुल पर शुक्रवार को एक युवक व युवती का शव मिला है। दोनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच की बताई जा रही है।
वहीं बकुल्हा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर पीआर पटेल ने अप सद्भावना एक्सप्रेस से कटकर दोनों की मौत होने की आशंका जताई है। बलिया के पुलिस उपाधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…