बलिया नगर पंचायत बैरिया के वार्ड नम्बर 16 में निरीक्षण करने गए अवर अभियंता आलोक कुमार के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई है। आजमगढ़ निवासी जेई आलोक कुमार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
जिसके बाद वार्ड नम्बर-16 निवासी राकेश पुत्र इंद्रदेव वर्मा, शक्तिनाथ पुत्र ओमप्रकाश, अमित पुत्र राजेन्द्र वर्मा व देवेंद्र पुत्र सत्यनारायण के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जेई ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह दिन में करीब एक बजे रोड का निरीक्षण करने वार्ड नंबर 16 में गए थे। तभी उसी वार्ड के राकेश, शक्तिनाथ, अमित, देवेंद्र ने रोड बनवाने से रोकने को लेकर जेई के साथ अभद्रता की। युवकों ने जेई के साथ गाली गलौज की और मारपीट करने लगे। जेई को बचाने के लिए अधिकारी आशुतोष कुमार ओझा और लिपिक राधेश्याम वर्मा आए लेकिन बदमाशों ने इनके साथ भी गाली-गलौज की।
जेई के मुताबिक घटनास्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा एवं अनिल कुमार पांडे व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…