Categories: बलिया

बलिया-एक्सपायर दूध बांटने वाली कंपनी पर आखिर क्यों मेहरबान जिला स्वास्थ्य समिति ?

बलिया में इन दिनों जिला स्वास्थ्य समिति बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रही है। कंपनी का अनुबंध खत्म होने के बाद भी कंपनी जिला अस्पताल में दूध बांट रही है। इतना ही मरीजों को एक्सपायर डेट दूध बांटने के बाद भी कंपनी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को गुजरे पखवारा भर बीत चुका है लेकिन अभी तक सेहत महकमा सिर्फ नोटिस-नोटिस खेल रहा है। और तो और कंपनी को अभयदान देने की तैयारी चल रही है।

जांच में सामने आया है कि बलिया की कंपनी बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर का अनुबंध मार्च 2022 में ही समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी सेहत महकमे की मौन स्वीकृति से वह जननी सुरक्षा योजना के वार्डों में दूध, नाश्ता और भोजन की सप्लाई देता था। आपूर्ति के पहले कोई जांच नहीं होती थी। चूंकि अब खेल उजागर हो गया है, इसके बाद भी फर्म को अभयदान देने की कोशिश चल रही है।

बता दें जिला स्वास्थ्य समिति ही तय करती है कि कौन वार्ड में दूध, नाश्ता और दो समय का भोजन सप्लाई करेगा। समय-समय पर कंपनी का चयन करना भी समिति की जिम्मेदारी है। लेकिन कंपनी कई सालों से आपूर्ति व्यवस्था पर कब्जा जमाए हुए है। महिला अस्पताल प्रबंधन ने 3 बार टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की पहल की लेकिन मामला लटकता रहा। हर बार जिम्मेदारी इसी फर्म को मिलती रही। 2021 में 79 रुपये के रेट से सप्लाई करने की बात तय हुई थी। यह काम 31 मार्च 2022 तक ही करना था।

कंपनी ने बांटा एक्सपायर दूध- अनुबंध खत्म होने के बाद भी 13 अप्रैल को इसी कंपनी ने सप्लाई दी। 40 बेडों पर कंपनी ने 33 दिन पहले एक्सपायर हो चुका दूध बांट दिया। मरीजों को अमूल ब्रांड का 250 मिलीग्राम पैक्ड दूध वितरित करना था, लेकिन मदर डेयरी ब्रांड का 150 मिलीग्राम वाला दूध बांट दिया गया। इसकी कीमत 10 रुपये थी। जबकि ढाई सौ मिलीलीटर दूध का मूल्य 16 रुपये है। अगर तीमारदारों ने वितरण का विरोध नहीं किया होता तो मरीज घटिया दूध पी गए हाेते। जांच के बाद कंपनी को 3 नोटिस दिए लकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

इधर मामले में जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनीता सिन्हा का कहना है कि अनुबंध खत्म हो चुका था तो टेंडर जिला स्वास्थ्य कमेटी को करना था। पूर्व में इसके लिए कमेटी को अवगत भी कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फर्म और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच चल रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago