Categories: बलिया

बलिया में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से ब्लास्ट, 12 झोपड़िया जलकर खाक

बलिया में गैस में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम पंचायत सिसोटार के हरदिया पुरवे में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सिलेंडर में लगी आग फैल गई। चपेट में आने पांच परिवारों की 12 झोपड़ियां राख हो गईं। उसमें रखा लाखों का सामान भी जल गया। आग बुझाने के प्रयास में सास-बहू झुलस गई।

बताया जा रहा है सिकंदरपुर थाने के हरदिया पुरवे गांव निवासी मार्कंडेय बिंद की पत्नी शोभा देवी (35) शुक्रवार रात खाना बनाई गई। जैसे ही रसोई गैस जलाई, सिलेंडर में आग लग गई। वह कुछ समझ पाती, तब तक सिलिंडर से उठी आग की लपटों ने झोपड़ी को जद में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में शोभा देवी और उसकी सास परमेश्वरी देवी (60) बुरी तरह झुलस गई

दोनों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। उधर आग की लपटें लगातार बढ़ती जा रही थीं। जब तक बचाव के उपाय किए जाते तब तक आग की लपटें पास की झोपड़ियों तक पहुंच चुकी थी। 11 रिहायशी झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगी। भीषण आग की के बीच सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया और करीब 100 मीटर दूर जा गिरा।

इधर आग से गांव में हड़कंप की स्थिति रही। बचाओ-बचाओ के शोर के बीच कोई सामान बचाने की जुगत में था तो कोई आग बुझाने की कोशिश में जुटा था। कुछ लोग बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे थे तो कई मवेशियों को। ग्रामीणों के अथक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसकी वजह से आधी रात तक दहशत का माहौल बना रहा। झुलसी दोनों महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

हादसे में लाखों का नुकसान हो गया लोगों के घर उनसे छीन गया गृहस्ती जलकर खाक हो गई वहीं, ग्राम प्रधान तारीक अजीज ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राशन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

2 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

2 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 months ago