मंत्री उपेंद्र तिवारी का विवादित बयान ’नाबालिग के साथ रेप हुआ तो उसे रेप मानेंगे, मगर…

योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी रेप पर दिए बयान के चलते विवादों में हैं. उन्‍होंने रेप की अलग-अलग प्रकृति गिनाई हैं. तिवारी ने कहा, ‘हर रेप का अलग नेचर (प्रकार) होता है. नाबालिग के साथ रेप हुआ हो तो हम उसे रेप मानेंगे, मगर 7-8 साल प्रेम संबंध में रहने के बाद कोई रेप का आरोप लगाएगा तो सवाल तो उठेंगे ही.

उपेंद्र तिवारी ने अलीगढ़ और हमीरपुर में हुईं महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं के सवाल पर किए गए प्रश्न के जवाब में यह विवादित बयान दिया. तिवारी ने कहा, ‘रेप का अलग-अलग नेचर (प्रकार) होता है. अब जैसे कोई नाबालिग लड़की है, उसके साथ रेप हुआ है, तो उसको तो हम रेप मानेंगे, लेकिन कहीं-कहीं यह भी सुनने में आता है कि विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है. कई बार 7-8 साल से प्रेम संबंध चल रहा है, मगर आरोप लगाते हैं कि मेरे साथ रेप हुआ है, तो यह आम सवाल होता है कि 7 साल पहले इस बारे में सोचना चाहिए था, तो अलग-अलग नेचर होता है रेप का.’

उपेंद्र तिवारी ने आगे कहा, ‘रेप की कहीं भी कोई घटना होती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संज्ञान लेते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है.’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago