बलिया- बिजली कभी नहीं आई, लेकिन बिल आया 4 हजार रुपये

बलिया की बांसडीह तहसील में शुक्रवार को एक गांव के लोग जब अपनी फरियाद लेकर पहुंचे तो वहां तैनात अधिकारी भी सन्न रह गए। इस गांव के लोगों की शिकायत थी कि उनके गांव में बिजली पहुंची ही नहीं है लेकिन घर पर बिजली मीटर लगाकर बिल भेज दिया गया है। गांव के लोग अपने साथ बिजली का बिल भी साथ लाए थे।

बता दें कि इस गांव का नाम मठिया है जोकि बांसडीह तहसील के अंतर्गत आता है। इस गांव में बिना बिजली कनेक्शन के ही आए बिजली बिल को देखकर अधिकारी भी चौंक गए। इस गांव में हजारों की आबादी है। सैकड़ों घरों में बिजली का मीटर जरूर लगा दिया गया है लेकिन बिजली कोसों दूर है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर एक घर में बिजली का बोर्ड लगाया गया और कहा गया कि आपके गांव में लाइट आने पर बिजली बिल आएगा।

बिना बिजली के ही आ गया 3,793 रुपये का बिल
बांसडीह तहसील कार्यालय पर बिजली बिल लेकर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार से कहा, ‘साहब बिजली पहुंची नहीं और मीटर लगाकर बिजली भेज दिया। हम लोग क्या करें? आप ही बता दीजिए। बिजली का इस्तेमाल किए बिना ही 3793 रुपये का बिल कहां से आ गया?’ ग्रामीणों ने कभी जेई के यहां तो कभी प्रशासनिक लोगों के यहां दौड़ तक लगाई लेकिन समस्या का हल नहीं निकला सका।

आरोप है कि जेई ने गांववालों से कहा, ‘बिल आप लोगों को किसी भी हालत में देना ही पड़ेगा। चाहे आप लोग कुछ भी करें।’ यह सुनकर ग्रामीणों ने अपनी समस्या तहसीलदार महोदय के सामने रखी और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। तहसीलदार शिव सागर दुबे ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करके कहा, ‘जिस व्यक्ति ने बिजली कनेक्शन लिया है, वह व्यक्ति समय से बिल देता ही नहीं है। इन लोगों के यहां तो बिजली पहुंची ही नहीं है। यह लोग कैसे बिल देंगे? जितनी जल्दी हो सके इसकी जांच कर ली जाए और जल्द से जल्द इस बिल को माफ किया जाए।’

ग्रामीणों ने कहा- बिल भरने को मजबूर किया तो होगा प्रदर्शन
तहसीलदार ने बिजली विभाग के अधिकारियों से यह भी कहा कि ग्रामीणों के यहां जब बिजली पहुंचे, तब से ही बिल का निर्धारण किया जाए। ग्रामीणों ने खुली चेतावनी भी कि अगर बिल भरने के लिए मजबूर किया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

16 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

16 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

16 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

16 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

16 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

18 hours ago