घोसी से सांसद अतुल राय ने नहीं किया आत्मसमर्पण, 4 जून को अगली सुनवाई

दुष्कर्म के मामले में आरोपित घोसी से नवनिर्वाचित सांसद अतुल राय ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया। अधिवक्ता के निधन पर शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए चार जून की तारीख तय की गई।

मामले के अनुसार लंका थाने में यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने अतुल राय पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है, जिसमें गिरफ्तारी वारंट जारी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगायी, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। इसके बाद बनारस कोर्ट में हाजिर होने के लिए अर्जी दाखिल की। अदालत ने लंका पुलिस से आख्या मांगी थी, जो पुलिस ने प्रस्तुत कर दी।

शनिवार को अतुल राय की ओर से उनके वकील ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा गया कि अतुल राय को शनिवार को कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते आत्मसमर्पण के लिए और वक्त दिया जाए। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सरेंडर के लिए चार जून की तिथि नियत की।

उधर, कचहरी परिसर में एसटीएफ समेत क्राइम ब्रांच के कई पुलिसकर्मी सादे कपड़े में मौजूद रहे। ऐसे में आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अतुल राय ने सरेंडर नहीं किया होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago