बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना का मामला बढ़ने के साथ साथ अब इससे होने वाली मौत का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से चार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़, अभी तक जिले में कोरोना की वजह से 31 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं.
इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि मंगलवार की रात को पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के चचेरे भाई संजय चौधरी (55) की मौत वाराणसी ले जाते समय रास्ते में हो गई. कोरोना रिपोर्ट पाजेटिव आने के बाद उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी.
आनन फ़ानन में उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इसकी खबर आते ही पूरे इलाक़े में लोगों ने अफ़सोस जताया है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…