बलियाः BJP नेता ने की तहसीलदार के साथ बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

बेल्थरा रोड डेस्क : बलिया में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बीजेपी मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश चौरसिया पर आरोप है कि उन्होंने बिल्थरारोड के तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह की गाड़ी को बलपूर्वक रोका और उनके साथ बदसलूकी की। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता सहित 9 लोगों के ख़िलाफ केस दर्ज किया है। मामला नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार इलाके का है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को यहां तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह एक विवादित ज़मीन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। ज़मीन पर ज़िलाधिकारी ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। लेकिन तहसीलदार जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ज़मीन पर एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका तहसीलदार ने विरोध किया और निर्माण कार्य को रोकने के लिए कहा। तहसीलदार के इस हस्तक्षेप से ज़मीन पर निर्माण कार्य करा रहा पक्ष नाराज़ हो गया और उनपर टूट पड़ा।

वहां मौजूद तकरीबन एक दर्जन लोगों ने जबरन तहसीलदार की गाड़ी को रोक लिया और उसके शीशे तोड़ डाले। बताया जा रहा है कि तहसीलदार की गाड़ी पर हमला करने वालों में बीजेपी नेता शशि प्रकाश चौरसिया भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान तहसीलदार से बदसलूकी भी की।

तहसीलदार किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हुए, जिसके बाद वह सीधे थाने पहुंचे और तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता शशि प्रकाश चौरसिया सहित नौ लोगों के खिलाफ बलवा, लोक सेवक के साथ दुर्व्यवहार करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago