बलिया ज़िले में बिजली संकट गहराता जा रहा है। आलम ये है कि नगर सहित तकरीबन 135 गांवों में पिछले 30 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित है। जिसके चलते लोगों को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने की वजह से पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ज़िले में बिजली संकट 33 हज़ार केवीए की मुख्य लाइन के सात पोल गिरने से गहराया है।
बताया जा रहा है कि हुसैनाबाद से बांसडीह पावर सब स्टेशन पर आने वाली इस मुख्य लाइन के पोल मंगलवार को तब गिरे जब बालू से लदा एक ट्रक एक पोल से टकरा गया। ट्रक की पोल से टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि इसकी चपेट में सात और पोल आ गए। टक्कर के थोड़ी देर बाद ही सातों पोल तार सहित ज़मींदोज़ हो गए। जिससे नगर सहित तकरीबन 135 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है।
हैरानी की बात तो ये है कि 30 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली सप्लाई को चालू नहीं किया जा सका है। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों के पास पीने का पानी तक नहीं बचा है।
वो पानी पीने के लिए अब बिजली सप्लाई शुरु होने का इंतेज़ार कर रहे हैं। वहीं बिजली विभाग जल्द से जल्द बिजली सप्लाई को बहाल किए जाने का दावा कर रहा है। विभाग का कहना है कि वो पलटे हुए ट्रक को हटाने के साथ बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने कार्य कर रहा है।
एसडीओ आरके यादव ने बताया कि युद्धस्तर पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, शीघ्र ही खम्भों को ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…