बेल्थारा रोड – बलिया जिले के ग्रामीण इलाकों में कितना विकास हुआ है, इस बात का अंदाज़ा सड़कों के गड्ढों और उनमें भरे बारिश के पानी से लगाया जा सकता है। ज़िले में कई सड़कें इसी तरह बदहाल पड़ी हैं, लेकिन फिलहाल हम बात बिल्थरारोड के सीयर ब्लॉक स्थित फरसाटार गांव की कर रहे हैं। जहां आज सुबह थोड़ी सी बारिश में ही गांव की मेन रोड पानी से डूब गई। बलिया ख़बर को इस सड़क की कुछ तस्वीरें मिली हैं। तस्वीरों में सड़क की बदहाली को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।
मेन रोड से गांव को जोड़ने वाली इस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे नज़र आ रहे हैं। जिनमें बारिश का पानी ऊपर तक भरा दिखाई दे रहा है। सड़क पर इतना पानी है कि उसपर किसी का भी चलना संभव नहीं है। अब सवाल ये है कि आख़िर सड़क पर इतना पानी भर ही क्यों रहा है? क्या यहां पानी की निकासी के कोई इंतेज़ाम नहीं किए गए हैं?
बलिया ख़बर को मिली जानकारी के मुताबिक, पानी की निकासी के लिए सड़क के किनारे नाला बनाया गया है। लेकिन ये नाला पूरी तरह से जाम हो चुका है। जिसके चलते नाले में जाने वाला पानी अब सड़क पर लग रहा है। पानी के सड़क पर जमने से बीमारी के फैलने का भी ख़तरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क तकरीबन 2 साल से इसी तरह खराब पड़ी है।
गांव के लोग प्रशासन से रोड को ठीक किए जाने की कई बार गुहार भी लगा चुके हैं। लेकिन उनकी गुहार नहीं सुनी जा रही। गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क के चलते उनका जीवन प्रभावित हुआ है। वहीँ जब हमने गाँव के ग्राम प्रधान से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने हमारे फ़ोन कॉल का जवाब नहीं दिया।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…