बलिया में फंदे पर लटकता मिला छात्र नेता का शव, मचा हड़कंप !

बलिया : बलिया में मंगलवार की रात छात्र नेता विवेक यादव का शव फंदे पर लटकता मिला. खबर के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ले में सुबह उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने के बाद परिजनों ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर चकित रह गये.

सूचना के बाद करीब दोपहर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया.
हल्दी थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी विवेक यादव  परिवार के साथ काशीपुर के  अपने मकान में रहते थे. उनके पिता छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में कार्यरत हैं.

खबर के मुताबिक मंगलवार की रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में जाकर सो गये. विवेक भी अपने कमरे में चला गया. सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा जबरिया खोला.

अंदर पंखे के हुक में दुपट्टे का फंदा बनाकर उसपर लटके विवेक के शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया . इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये. उनके सूचना के बाद पुलिस करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंची  ख़बर लिखे जाने तक शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया था  .

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago