नारद राय से अस्पताल मिलने पहुँचे आनंद शुक्ल, सियासत से इतर व्यक्तिगत को दी तरजीह!

लखनऊ डेस्क :  समाजवादी पार्टी की परिवर्तन यात्रा से ठीक पहले ही इसका नेतृत्व करने वाले पूर्व सपा मंत्री नारद राय की तबियत बिगड़ गई है. इस बात की जानकारी खुद पूर्व मंत्री नारद राय ने दी थी है. उनकी तबियत को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था.

ऐसे में अब सपा की तरफ़ से होने वाली परिवर्तन यात्रा को स्थगित कर दिया गया है. यह जानकारी सपा नेता राजकुमार पांडेय ने दी थी. वहीं इसकी ख़बर लगते ही बलिया सदर विधायक और योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जाकर नारद राय से मुलाक़ात की और उनका हाल चाल जाना.

आनंद स्वरुप शुक्ल ने नारद राय के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है. इस मुलाक़ात की फ़ोटो भी सामने आई है. आमने-सामने चुनाव लड़ चुके इन दोनो नेताओं का आपसी तालमेल और व्यक्तिगत सम्बंध की सभी तारीफ़ कर रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago