बलिया डेस्क : लॉकडाउन के अनलॉक होने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियाँ लग गई हैं. हालाँकि कुछ शर्तों और नियम के साथ ही कोरोनाल में छूट दी गयी है लेकिन इनकी अनदेखी की जा रही है. अब बलिया के सपा कार्यकर्ताओं ने नेताओं के स्वागत में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ा दी.
दरअसल व्यास जी गोड को सपा के अनुसूचित जनजाति का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पद मिलने के बाद व्यास जी गोड सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय लौट रहे थे. इस दौरान मंगलवार को करीब दस बजे बलिया सिकन्दरपूर मार्ग पर चखोरा चट्टी पर सपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया.
इस दौरान जोश जोश में सपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए. सपा कार्यकर्ताओं ने खूब नारे लगाए और अपने नेता का स्वागत किया. वहीँ पार्टी की तरफ से मिली इस ज़िम्मेदारी पर व्यास जी गोड ने कहा है कि वह दिन रात एक करके पार्टी को मज़बूत बनाने का काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा है कि पार्टी के लिए अगर जान भी देनी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे.
वहां व्यास जी गोड का काफिला नगर के सपा कार्यालय पहुँचने पर भी ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला और समर्थकों की भीड़ ने उनका ज़बरदस्त तरीके से स्वागत किया. लेकिन स दौरान भी किसी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का ख्याल नहीं रहा. इस दौरान पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव से लेकर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव समेत सपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…