बलिया के ITI छात्रों के साथ खिलवाड़, बिना प्रिंसिपल के चल रहे हैं तमाम कॉलेज!

बलिया डेस्क : कोरोना की वजह से एक तरफ़ जहाँ छात्रों की पढ़ाई पहले से ही अंधकार में डूबी हुई है तो दूसरी तरफ़ अब बलिया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. मामला कुछ यूँ है कि यहाँ 6 राजकीय आईटीआई संचालित हैं लेकिन हैरत की बात यह है कि किसी भी शाखा में कोई प्रधानाचार्य नियुक्त नहीं है.

इसके अलावा नोडल संस्थान होने के बावजूद भी राजकीय आईटीआई बलिया भी बीते 15 महीनों से नोडल प्रधानचार्य का इंतज़ार कर रहा है. इस मामले को अब कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से उठाया गया है और ज़िलाधिकारी से इस दिशा में कार्यवाही करने की माँग की ग़ई है.

कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से जिलाधिकारी के नाम एक लेटर लिखा गया है, जिसमें बलिया के राजकीय आईटीआई की बदहाल स्थिति का ज़िक्र किया गया है. कांग्रेस ने डीएम बलिया को टैग करते हुए इस लेटर को ट्वीटर पर शेयर किया है.

इसमें बताया गया है कि कार्यदेशक मनोज सिंह प्रभारी प्रधानचार्य के तौर पर राजकीय आईटीआई इब्राहिमबाद के कार्य देख रहे हैं. उम्मीद है कि शासन प्रशासन इस दिशा में विचार करेगा और छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बंद होगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago