Pic- Anand Swarup Shukla Twitter
लखनऊ डेस्क : समाजवादी पार्टी की परिवर्तन यात्रा से ठीक पहले ही इसका नेतृत्व करने वाले पूर्व सपा मंत्री नारद राय की तबियत बिगड़ गई है. इस बात की जानकारी खुद पूर्व मंत्री नारद राय ने दी थी है. उनकी तबियत को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था.
ऐसे में अब सपा की तरफ़ से होने वाली परिवर्तन यात्रा को स्थगित कर दिया गया है. यह जानकारी सपा नेता राजकुमार पांडेय ने दी थी. वहीं इसकी ख़बर लगते ही बलिया सदर विधायक और योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जाकर नारद राय से मुलाक़ात की और उनका हाल चाल जाना.
आनंद स्वरुप शुक्ल ने नारद राय के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है. इस मुलाक़ात की फ़ोटो भी सामने आई है. आमने-सामने चुनाव लड़ चुके इन दोनो नेताओं का आपसी तालमेल और व्यक्तिगत सम्बंध की सभी तारीफ़ कर रहे हैं.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…