बलिया में खनन अधिकारी को जान से मारने की धमकी, प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप

यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । ताज़ा मामला बलिया का है। जहाँ  जिला खनन अधिकारी डॉ. योगेंद्र भदौरिया को खनन माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद फेफना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार को अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी डॉ. योगेंद्र भदौरिया सागरपाली घाट पर पहुंचे, तभी खनन माफियाओं ने उन्हें घेर लिया। धमकी भरे लहजे में माफियाओं ने उन्हें चेताया। माफियाओं ने उनसे कहा, ‘बलिया से भाग जाओ, नहीं तो जान से मारे जाओगे।’

डॉ. भदौरिया ने चालाकी दिखाई और स्थिति की नजाकत को भांपते हुए चुप रहना ही उचित समझा। खनन अधिकारी ने फेफना थाने मैं इस घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने खनन ऐक्ट की धारा 353, 504, 506 (आईपीसी) के तहत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago