मिलिए, इस बार UPPCS एग्जाम में परचम लहराने वाले बलिया के नौजवानों से!

बलिया डेस्क : हर बार की तरह इस बार भी यूपीपीएससी के एग्जाम में बलिया के युवाओं ने अपना परचम फहराया है और जिले का नाम रौशन किया है. पीसीएस- 2018 का फाइनल रिज़ल्ट आ चुका है. यहाँ हम आपको बलिया के यूपीपीएससी में चयनित युवाओं के बारे में बताने जा रहे हैं.

शशि सिंह: बलिया सहतवार के गाँव कुसौरी कला की रहने वाली शशि ने यूपीपीएससी के एग्जाम में सफलता हासिल की है और उनका चयन क्ष्रम प्रवर्तन अधिकारी के तौर पर हुआ है.

अरविंद कुमार यादव: यूपीपीएससी के एग्जाम में अरविंद कुमार यादव का चयन बाटमाप विभाग में नियंत्रक विधिक के पद पर हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि अरविन्द पहले से ही राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. हालाँकि पिता की नौकरी की वजह से इनका परिवार चला गया.

अमर्त्य विक्रम सिंह: नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर पांच के रहने वाले अमर्त्य विक्रम ने अपने पहले प्रयास में यह एग्जाम पास कर लिया है और अब उनका चयन कार्य अधिकारी पंचायती राज में हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि अनुज के भाई अमित कुमार सिंह भी पी सी एस अधिकारी हैं. अमर्त्य विक्रम सिंह ने मनियर इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं, इसके बाद उन्होंने रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज लखनऊ से बीटेक किया.

सौरभ सिंह: बलिया के तारडीला के रहने वाले सौरब का चयन इस बार श्रम अधिकारी के पद पर हुआ है. आपको बता दें कि अभी फिलहाल सौरभ कोलकाता में एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. इसके अलावा सौरभ मुंबई में मुम्बई में बतौर ऑडिट ऑफिसर भी अपनी सेवा दे चुके हैं. सौरब हाईस्कूल कैथवली के प्रधानाचार्य अंजनी कुमार सिंह हरिओम सिंह के बेटे हैं.

अभिनव कुमार यादवः बलिया के नगरा थाना के मेहराव गांव के रहने वाले अभिनव कुमार यादव जिन्होंने, पीसीएस-2018 में टॉप 100 में जगह बनाई है। 84वीं रैंक हासिल करने वाले अभिनव का चयन एसडीएम के पद पर हुआ है। अभिनव ने एमएलएनआईटी से बीटेक की पढ़ाई की है। अपनी सफ़लता के बारे में बात करते हुए अभिनव ने बताया की धैर्य, निरंतरता और सटीक गाइडेंस से उन्होंने यह सफलता हासिल की।

नमिता शरणः बलिया की बहू नमिता शरण ने यूपीपीएससी पीसीएस- 2018 की परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल की है। उन्हें डीएसपी पद के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले 2017 की पीसीएस परीक्षा में भी उन्हें कामयाबी मिली थी। तब उन्हें ज़िला खाद्य विपणन अधिकारी के पद पर चयनित किया गया था।

2008 में स्नातक कंप्लीट करने वाली नमिता पीसीएस बनने से पहले इलाहाबाद बैंक में अपनी सेवा दे चुकी हैं। नमिता का ससुराल बलिया के आनंद नगर इलाके में है। उनके पति का नाम शिशिर कुमार सिन्हा है, जो कैनरा बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। एक बेटी की मां नमिता का कहना है कि उनकी सफलता में उनके पति की बड़ी भूमिका है।

इरम–  विशुनीपुर मुहल्ला निवासी सेवानिवृत्त पेशकार मिर्जा नजमुदौला की बेटी इरम ने पीसीएस एग्रीकल्चर परीक्षा 2018 सामान्य वर्ग में 11वां रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। इरम ने बताया कि उनका आगामी लक्ष्य आईएएस परीक्षा में टॉप करना है। इरम राजकीय बालिका इण्टर कालेज बलिया  से शुरवाती पढाई की है ।

आगे की पढ़ाई उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से बीएसएसी एजी एवं चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर से एमसी एजी की परीक्षा पास की है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता-माता तथा बडे़ भाई रेहान, बड़ी बहन को देेते हुए कहा कि लगन और कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago