मुश्किल में फंसे डीएम के एग्जाम में फेल होने वाले टीचर, दिया ये आदेश !

बलिया डेस्क : बीते दिनों बलिया के जिलाधिकारी ने गंगापार नौरंगा में चौपाल में प्राथमिक स्कूल के बच्चों का टेस्ट लिया था और दिलचस्प बात यह रही कि जिलाधिकारी के इस टेस्ट में एक तरफ जहाँ बच्चे पास हो गए थे, वहीँ इसी दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक और टीचर फेल हो गए थे.

चौपाल में डीएम ने प्रधानाध्यापक से पहले गणित का सवाल पूछा जिसका सटीक जवाब नहीं मिल सका. इसके बाद उन्होंने विज्ञान का प्रशन पूछा पर गुरूजी वह भी नहीं बता पाए थे. ऐसे में अब इस मामले में जिलाधिकारी एक्शन में हैं. उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसकी जांच करना का आदेश दिया है. जिलाधिकारी ने स्थिति को बेहद खराब बताया है. इसके साथ ही एम एस सी डिग्री धारी शिक्षक की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

दरअसल कटान और विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए गंगा पार की पंचायत नौरंगा में चौपाल लगाई गयी थी. बलिया के डीएम इसकी अध्यक्षता कर रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि यहाँ के प्राथमिक विद्यालयों में टीचर नहीं आते हैं. मौके पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को तलब किया और इसके बाद उनसे विज्ञान और गणित का सवाल पूछा गया, जिसका वह सटीक जवाब नहीं दे पाए.

बड़ी बात यह थी कि वही सवाल का सटीक जवाब वहां ही मौजूद छठी क्लास के एक बच्चे ने दिया था. इसके बाद डीएम ने चेतावनी दी थी और सुधार लाने को कहा था. अब डीएम ने इसे गंभीरता से लिया है और टीचर की योग्यता की जांच का आदेश दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago