बलियाः एक्शन में दिखीं एंटी रोमियो टीम की प्रभारी सरोज यादव, बच्चे को गोद में लिए निभाया फर्ज़

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक मज़बूत किए जाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। 17 अक्टूबर से शुरु हुए इस अभियान के तहत राज्यभर में 1716 ‘‘एंटी रोमियो दल” सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

बलिया में भी इस अभियान के तहत एंटी रोमियो दल की सक्रियता देखने को मिली। महिला थाना से एंटी रोमियो टीम की प्रभारी सरोज यादव व कोतवाली से एंटी रोमियो टीम के प्रभारी राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम गुरुवार को कोचिंग सेंटर और शहर के शॉपिंग मॉल में पहुंची।

यहां टीम ने लोगों से पूछताछ की और महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। इस दौरान सरोज यादव ने महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारियां भी दी। दिलचस्प बात ये है कि सरोज यादव जिस वक्त कार्रवाई कर रही थीं, उस वक्त उनकी गोद में बच्चा भी था।

लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ किया। उन्होंने कोचिंग में मौजूद स्टूडेंटस व मॉल में काम करने वाली महिला स्टाफ को जागरूक करते हुए बताया कि छोटी से छोटी घटनाओं को अनदेखा न करें।

सरोज यादव ने कहा कि अगर सड़क पर कोई कमेंट करता है या छेड़छाड़ की कोशिश करता है, तो तत्काल इसकी जानकारी डायल 112 या महिला हेल्पलाइन के अलावा 1090 पर दें। उन्होंने कहा कि शिकायत के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। उनका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत मदद के लिए उपलब्ध होगी।

महिलाओं और छात्राओं को जागरुक करने के बाद सरोज यादव ने कोचिंग सेंटरों के आस पास मौजूद छात्रों से सख्ती से पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के दौरान किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की शॉपिंग मॉल के मालिक और कोचिंग के संस्थापकों ने जमकर तारीफ़ की।

इन लोगों ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान को चलाए जाने की सख्त ज़रूरत है। ऐसे अभियान से मिली हम लोगों को हिम्मत मिलती है।

विज्ञापन

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago