बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में धान खरीद में हो रही है व्यापक अनियमितता व भ्रष्टाचार, धान खरीद, गन्ना भुगतान और बढ़ी बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि किसान अपने धान को को बेचने के लिए मारा-मारा फिर रहा है और सरकार उनकी तरफ आंख बंद कर के बैठी है।
बलिया कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा की तमाम दावों के बाबजूद प्रदेश में अब भी धान क्रय केंद्र नहीं खुल पाए हैं और जो थोड़े बहुत खुले हैं वहां पर किसानों के साथ नमी के नाम पर भारी कटौती कर उनका शोषण किया जा रहा है।
किसान मजबूरी में अपना धाम औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1886 रुपये प्रति क्विंटल की घोषणा करने वाली भाजपा सरकार किसानों से 1100-1200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…