Categories: बलिया

गड्ढामुक्त करने वाली योगी सरकार के शासन में सड़क की स्थिति और बिगड़ गई- रोहित सिंह

बलिया डेस्क : बलिया दुबहर,भड़सरा,धरनीपुर सहित आधा दर्जन गाँवों में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने द्वार-द्वार पाँव-पाँव अभियान के तहत जनता से भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा किया।

गाँव-गाँव पाँव-पाँव अभियान के तहत जनसंपर्क कर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अपराध अपने चरम पर पहुँच चुका है।श्री सिंह ने कहा की जबसे योगी मुख्यमंत्री बने हैं एसा कोई दिन नहीं है जिस दिन प्रदेश में हत्या,अपहरण,लूट या बलात्कार की घटना रुकी हो।

श्री सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान नौजवानों को रोजगार देने की बात कह रहे हैं और पिछले साढ़े तीन साल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं एक भी नियुक्ति नहीं निकली।श्री सिंह ने कहा की 100 दिन में प्रदेश को गड्ढामुक्त करने वाली भाजपा सरकार के शासन में सड़क की स्थिति और बिगड़ गई है।

श्री सिंह ने कहा की किसानों को उनके फसल का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है,मज़दूर को रोज़गार गारंटी नहीं है और नौजवान निराश हो चुका है।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना 2022 में प्रदेश में महापरिवर्तन हेतु संकल्पित है जनता को सहयोग करना होगा।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की 2021 मार्च के बाद पूरे पूर्वांचल में परिवर्तन रथ लेकर निकलेंगे।श्री सिंह ने कहा की भाजपा सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ नौजवानों को आगे आना होगा।इस अवसर पर राकेश यादव,पिंकु पासवान,कप्तान सिंह,बैजू राय,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago