आक्सीजन की कमी से जूझ रहा बलिया का जिला अस्पताल, जरूरी दवाएं भी बाजार से गायब

बलिया । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव जबसे बढ़ा है, तबसे बाजार से विटामिन सी व पैरासिटामाल जैसी दवाओं की मांग अचानक बढ़ गई है।

जिले में जुकाम, बुखार व बदन दर्द की दवाओं की बाजार में कमी होने लगी है। यहां तक की बुखार की दवा डोलो-650, अजिथ्रोमाइसिन, फेवी फ्लू, डॉक्सी व आइवरमेक्टिन आदि की बाजार में कमी हो गई है। इसके चलते मौसमी फ्लू से पीड़ित लोग दवाओं के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

दवाओं का संकट उत्पन्न होने की एक वजह यह भी है कि लोग डर की वजह से दवाओं को खरीद कर घरों में स्टोर कर रहे हैं। फीवर से पीड़ित लोग शुक्रवार को बुखार की दवा के लिए शहर भर में भटकते रहे, लेकिन उन्हें डोलो नहीं मिल सकी। इसके बाद लोगों को मजबूरी में दूसरी दवा खरीदनी पड़ी।

जिला अस्पताल में आक्सीजन की कमी 

अभी तक जिले में आक्सीजन की समस्या का कोई सामाधान नहीं हुआ है। हालाँकि  covid सेंटर L-2 बसंतपुर  में तो आक्सीजन की आपूर्ति कुछ हद तक सामान्य हुई है, लेकिन जिला चिकित्सालय को आक्सीजन के संकट का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी भी दबी जुबान में आक्सीजन की कमी स्वीकार रहे हैं, लेकिन खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। तमाम लोग ऐसे हैं, जो जांच में कोरोना नेगेटिव आ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जा रहा है, लेकिन आक्सीजन की किल्लत मरीजों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

23 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago