बलिया। बलिया की नरही पुलिस ने अपनी सूझबूझ से एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है जिसकी चर्चा पुरे जिले में हैं। मामला नरही थाने के कुल्हडिय़ा ग्राम पंचायत का है जहाँ चुनाव जीतने के लिए पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्याशी लाल जी चौधरी के पुत्र आशीष ने नशे की हालत में खुद को गोली मारकर घायल किया और शोर मचाया की उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जाच शुरू की और पुरे मामले का खुलासा हो गया।
नरही पुलिस के थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी सूझबूझ से इस मामले का तत्काल पर्दाफाश ही नहीं किया बल्कि जिस असलहे से गोली चली थी, उसको भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष की इस त्वरित कार्यवाही से कई निर्दोष जेल जाने से बच गये ।
बता दे कि शुक्रवार की देर रात आशीष ने नशे की हालत में खुद को गोली मार कर घायल कर लिया और शोर मचाया कि उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हुई और गोली लगने के स्थान को देखने के बाद उसको शक हुआ । जब पुलिस ने कड़ाई से पूंछतांछ की तो आशीष ने खुद को गोली मारकर विरोधियो को फंसाने की बात ही नही बताई बल्कि इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हो गया ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…