बलिया में बीमारी से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, 2 मई को होनी थी शादी

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की सीमा पर शवदाह गृह के पास एक युवक द्वारा बीमारी से तंग आकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

बताते हैं कि गांव का युवक सत्येंद्र यादव (25) पुत्र मुन्नीलाल जख्मी हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि वह अपनी जान देने के लिये सुनसान शवदाह गृह में पंहुचा। वहां उसने अपना पेट ब्लेड से काट लिया। सीने को भी जख्मी कर लिया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीर हालत होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने गंभीर बीमारी के कारण आत्महत्या का कदम उठाने की बात लिखी है। 27 अप्रैल को युवक का तिलक जबकि 2 मई को शादी थी।

क्या बोले परिजन
परिजनों के अनुसार युवक कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर चिंता में डूबा हुआ था, लंबे समय से बीमारी और विवाह का समय नजदीक आने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीमारी को लेकर उसने परिजनों से भी परिचर्चा की थी। लेकिन जान देने जैसी घटना हो जाएगी इसका किसी को भी अंदेशा नहीं था। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने भी शव को विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago