मायावती बनीं सीएम तो फ़्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन- MLA उमाशंकर सिंह

बलिया डेस्क :  बसपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्मदिन मनाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए जन्मदिन पर केक तो नहीं कटा, लेकिन आगामी विधान सभा चुनाव-2022 का आगाज जरूर दिखा। समारोह को संबोधित करते हुए रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि मै वैक्सीन का स्वागत करता हूं, लेकिन गरीबों को नि:शुल्क वैक्सीन लगना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मायावती की सरकार बनी तो सभी को फ्री में वैक्सीन लगाया जायेगा।

विधायक ने कहा कि कोरोना काल में गरीबों को सबसे अधिक क्षति हुई। रोज कमाने खाने वालो के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया, लेकिन सरकार उनके नुकसान की भरपाई नहीं कर पायी। किसान परेशान है, लेकिन सरकार वाहवाही लूटने में लगी है। कहा कि विपक्षी दल भ्रम में न रहे। क्योकि प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी। आज भी  चिकित्सा के क्षेत्र में बलिया बहुत पीछे है। गंभीर बीमारी से परेशान लोग उपचार के लिए अन्य जनपदों में भटक रहे है। बलिया की आबादी 40 लाख होने के बाद भी सरकार अभी तक इस जिले को मेडिकल कालेज एवं एम्स नहीं दे पायी। वहीं, अनिल राय, डब्लू चौधरी, केशरीनंदन त्रिपाठी, महफूज आलम, डा. मदन राम, डा. संतोष राम, सतीश सिंह आदि ने समारोह को संबोधित किया।

इस बार भी नहीं दिखे अंबिका
बसपा मुखिया मायावती के 65वें जन्मदिन पर भी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी कार्यक्रम में नहीं दिखे। जिसके बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म रहा , हालांकि उनके लोगों ने जानकारी दी कि वह लखनऊ के कार्यक्रम में है। जहां एक तरफ पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का फोटो होल्डिंग व पोस्टरों पर देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ मंच पर वह नहीं दिखे। कार्यक्रम के दौरान यह चर्चा होती रही कि आखिर क्या वजह है कि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी इस बार भी जन्मदिन समारोह में नहीं दिखे।

मरीजों में बांटा फल, दूध व ब्रेड
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 65वें जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अस्पताल में अंकित कुमार सिंह ने मरीजों में फल, दूध व ब्रेड का वितरण किया। कहा कि स•ाी युवा एक साथ मिलकर यह संकल्प ले कि सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली बसपा अध्यक्ष को आगामी 2022 के विधान स•ाा चुनाव में •ाारी बहुमत से जीत दिलाकर मुख्यमंत्री बनायेंगे। इस अवसर पर संजय •ाारती, कमलेश •ाारती, इम्तियाज आलम, अमजद खान, नितिश यादव, सत्यवीर राम, मनीष गुप्त, •ोलू गोंड, अखिलेश यादव, अ•िाषेक खरवार, विशाल आदि मौजूद रहे।

बसपा मुखिया के जन्मदिन पर गरीबों में बांटा कंबल
रसड़ा- नगर के स्टेशन रोड स्थित प्यारेलाल के चौराहे पर शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के जन्मदिन पर विधायक उमाशंकर सिंह ने सैकड़ों गरीब महिलाओं-पुरुषों को कंबल एवं फल वितरण किया। श्री सिंह ने कहा कि मै हमेशा गरीबों के सुख-दुख में शामिल होता रहा हूं और मदद करता हूं। मै आप लोगों से अपील करता हूं कि बसपा सुप्रीमो के दीर्घायु की कामना करें। बसपा मुखिया मायावती देश की ऐसी नेता है जो गरीबों-मजदूरों सहित सर्वसमाज के सुख-दुख में खड़ी रहती है और सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, बलवंत सिंह उर्फ बबलू सिंह, पिंकी सिंह, मुकेश सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार, रणविजय सिंह सेंगर, संजय सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago