Categories: Uncategorized

डीएम ने जारी किया सर्कुलर, सूबे के किसी भी जिले का ठेकेदार बलिया में टेंडर भर सकता है!

बलियाः जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया व अन्य कार्यां को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश के किसी भी जिले के जिला पंचायत में पंजीकृत ठेकेदार यहां टेंडर डाल सकते हैं।

इससे गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्राप्त होगी। दरअसल, पहले होता यूं था कि जिला पंचायत बलिया के करीब चार दर्जन ठेकेदार ही यहां टेंडर डालते थे। जिलाधिकारी ने प्रशासक का चार्ज पाते ही इस बाध्यता को खत्म करने का आदेश दिया है।

उन्होंने बताया कि शासन स्तर से पहले से ही यह आदेश है कि प्रदेश के किसी भी जिला पंचायत में रजिस्टर्ड ठेकेदार अब किसी भी जिले में टेंडर भर सकता है। यही नहीं, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग में पंजीकृत ठेकेदार भी जिला पंचायत में टेंडर डाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है।

इसका फायदा यह होगा कि प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्राप्त होगी। उन्होंने साफ कहा है कि जो भी शासन का सर्कुलर है उसी हिसाब से कार्यवाही भी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने लोनिवि व सिंचाई विभाग के अधिक्षण अभियंता को पत्र लिख यह निर्देश दिया है कि ठेकेदारों को यह जानकारी दें। कार्यालय के बाहर इस आदेश को चस्पा कराएं, ताकि हर किसी को यह जानकारी हो जाए।

अंतिम 13 दिन में हुए भुगतान का होगा सत्यापन

जिलाधिकारी श्री शाही ने पिछले चार वर्ष में 25 लाख से अधिक धन से हुए कार्यां की सूची बनाने का आदेश दिया है। कहा है कि उन कार्यां की गुणवत्ता व आवश्यकता का परीक्षण कराया जाएगा। साथ ही 1 जनवरी से 13 जनवरी तक हुए भुगतान की भी सूची बनाकर सत्यापन कराने को भी कहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago