डीएम की अपील पर युवाओं ने चलाया सफ़ाई अभियान, इधर- उधर पोस्टर चिपकाने वालों पर लगाया जुर्माना!

बलियाः जिलाधिकारी एसपी शाही की अपील के बाद नेहरू युवा केंद्र व विभिन्न महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं गुरूवार को महापुरुषों व सेनानियों की मूर्तियों के आसपास सफाई में जुटे दिखे। जिलाधिकारी भी सभी युवाओं से मिले, उन्हें धन्यवाद दिया और उनका हौसला बढ़ाया। वहीं पोस्टर चिपकाने वाले समृद्धि शिक्षण संस्थान व आईएएस कोचिंग संस्थान पर 11-11 हजार तथा एक संस्था पर पांच हजार का जुर्माना लगाने की कार्रवाई ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने की।

समाजसेवा दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की दस टीमों के अलावा एनएसएस व एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के नेतृत्व में कुंवर सिंह, टीडी कॉलेज व चित्तू पांडे चौराहा, एससी कॉलेज व कदम चौराहा, जगन्नाथ चौधरी की प्रतिमा, नया चौक , एनसीसी तिराहा, सागरपाली में गौरी भैया की प्रतिमा आदि जगह सफाई अभियान चला। डीएम श्री शाही भी कुंवर सिंह व टीडी कालेज पर जाकर अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रतिमाएं सम्मान की प्रतीक होती है। महापुरूषों व सेनानियों के बलिदान को याद कराती हैं। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट व शहर कोतवाल को बुलाकर ऐसा करने वाले पर जुर्माना व अन्य जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर भी करें शेयर, ताकि लोग हों जागरूक

जिलाधिकारी ने सफाई में लगे युवा मंडल व छात्रों से कहा कि इस अभियान से जुड़ी कार्यवाही को सोशल मीडिया पर भी शेयर करें, ताकि लोगों तक पहुंचे और सफाई के प्रति जागरूक हों। नेहरू युवा मंडल की ओर से शलभ उपाध्याय, अभिषेक राय, नंदिनी सिंह, शालू सिंह, प्रियंका गुप्ता, नितीश पाठक थे, जबकि टीडी चौराहे पर टीडी कालेज के बीएससी कृषि के छात्र देवेंद्र वर्मा, राहुल कुमार, आशुतोष, विवेक व बीना यादव के कार्य की जिलाधिकारी ने सराहना की।

नोटिस संग चस्पा किया स्वच्छता आधारित पोस्टर

प्रचार सामग्री चिपकाकर जो गंदगी करेगा, उसी से सफाई व रंगाई पुताई तो कराई ही जाएगी, जुर्माना भी लिया जाएगा। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता जागरूकता संबंधी पोस्टर उनके ऑफिस पर चस्पा कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, ईओ दिनेश विश्वकर्मा व कोतवाल विपिन सिंह ने गुरूवार को ऐसी कार्रवाई कर इसकी शुरूआत की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago