राम मंदिर के लिए धन संग्रह महा अभियान की शुरुआत, बेल्थरारोड चेयरमैन ने दिए 1 लाख 100 रुपये

बेल्थरा रोड  डेस्क : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत आज शुक्रवार से हो गई. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले 5 लाख 100 रुपये का समर्पण निधि दिया. इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपये का चंदा दिया. इसी क्रम में बेल्थरा रोड नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने भी 1 लाख एक सौ एक रुपये चंदा देकर धन संग्रह अभियान का शुभारंभ किया. वहीँ वार्ड नंबर 3 जी ए एम फील्ड गली निवासी श्री लक्ष्मी गुप्ता ने भी 11 हज़ार का दान किया.

निधि संग्रह अभियान में आरएसएस के जिला कार्यवाहक सतीश जी , अभियान प्रमुख आदित्य जी के देखरेख नगर में अभियान शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में एक एक व्यक्ति का सहयोग लेना है. उन्होंने कहा कि देश मे कुछ ऐसे भी लोग है जो अकेले मन्दिर निर्माण करा सकते है.

लेकिन यह मंदिर एक व्यक्ति का बनकर रह जायेगा. उन्होंने कहा कि यह मंदिर व्यक्ति मन्दिर नही राष्ट्र का मन्दिर बनने जा रहा है. इसमें देश के सवा सौ करोड़ लोगों का योगदान चाहिए.  जिसमे एक एक व्यक्ति का सहयोग चाहिए.  श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान में हिसाब प्रमुख रजत गुप्ता, अजय पटेल, नगर कार्यवाहक संजय जी, श कार्यवाहक विजय जी, नगर प्रचारक पंकज, आलोक गुप्ता, संजय बरनवाल, अमित सिंह, आदित्यनारायन, गणेश गुप्ता, अमीरचंद, रितेश कुशवाहा, अमित जायसवाल, दीपक,राममनोहर गाँधी, अंजय राव, पंकज मोदी, उपेन्द्र गुप्ता आदि शामिल रहे.

आपको बता दें कि राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का अभियान आज से शुरू हो रहा है, जिसमें पांच लाख से ज्यादा गांवों में बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से  संपर्क साधा जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा. चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक चलाया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago